Saturday 19 March 2016

पुस्तक समीक्षा




पुस्तक का नाम :- जीवन एक उपहार

लेखक :- जिल एडवर्ड्स

अनुवादक :- डॉ सुधीर दीक्षित

कीमत :- 175/-       कुल पेज :- 218

प्रकाशक :- मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्राइवेट लिमिटेड , भोपाल (भारत) 

पुस्तक समीक्षा :- इस पुस्तक में लेखक ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को  छूने की कोशिश की है | लेखक जीवन को एक उपहार के रूप में देखता है जो कि उस प्रभु परमात्मा की हमको विशेष देन है | मुझे इस पुस्तक में सबसे अच्छी बात जो पसंद आई वह है लेखक जीवन के प्रत्येक क्षण को प्रकृति के नियमों में बांधकर देखता है वह चाहता है कि मनुष्य जीवन के भिन्न – भिन्न चरणों को अनुशासन में जिए | उसकी कोशिश हो कि वह जीवन के अलग – अलग पड़ाव पर आने वाले संबंधों को सीमाओं में जिए | 

                     लेखक ने इस पुस्तक में भावनाओं को विशेष महत्त्व दिया है | जिसके जरिये मनुष्य अपने लक्ष्य तक पहुँच सकता है | लेखक ने अपनी बात को कहने और समझाने के लिए जगह – जगह पर सन्दर्भों एवं सदविचारों का सहारा लिया है जो कि विषय को समझने में हमारी मदद करता है | लेखक ने पाठक को इस पुस्तक में सशक्त और मजबूत दिखाया है जिसके माध्यम से लेखक पाठक को समाज में स्थापित करने की कोशिश करता है | लेखक की कोशिश है कि पाठक किसी भी परिस्थिति में स्वयं को समाप्त न कर जीवन को जीने की प्रेरणा ले और खुद को समाज हित , राष्ट्र हित समर्पित करे | इस पुस्तक को पढ़ना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा है |

                लेखक के उसके इस प्रयास के लिए उन्हें कोटि – कोटि धन्यवाद |

समीक्षक :- दीपशिक्षा          कक्षा :- नवमी