Tuesday 14 February 2017

इन्टरनेट और वर्तमान सामाजिक परिवेश में इसकी सापेक्षता द्वारा - अनिल कुमार गुप्ता (पुस्तकालय अध्यक्ष )केंद्रीय विद्यालय फाजिल्का

इन्टरनेट और वर्तमान सामाजिक परिवेश में इसकी सापेक्षता

द्वारा

अनिल कुमार गुप्ता
पुस्तकालय अध्यक्ष
केंद्रीय विद्यालय फाजिल्का  

इन्टरनेट, बीसवीं सदी के अंत में हुए आविष्कार की परिणति के रूप में हम सबके सामने आया  | इन्टरनेट जितनी जल्दी परवान चढ़ा उतनी जल्दी किसी और विषय या क्षेत्र में ऐसा नहीं हुआ | इन्टरनेट की आरंभिक अवस्था ने मन में एक आस जगाई | किन्तु ज्यों – ज्यों नए – नए अन्वेषण सामने आने लगे त्यों – त्यों इसका एक अलग ही स्वरूप हमारे सामने आ खड़ा हुआ और जिसने हमारी जिन्दगी या कहें दुनिया ही बदल कर रख दी | इन्टरनेट हमारे लिए वरदान है या अभिशाप | इस विषय पर ज्यादा चिंतन की आवश्यकता नहीं | यह इन्टरनेट के उपयोग करने वाले उपभोक्ता पर निर्भर करता है कि वह इसका उपयोग किस दिशा में कर रहा है | क्या  वह  इसे शिक्षा से सम्बंधित कार्यों के लिए उपयोग करता है या फिर आय के स्रोत के रूप में या फिर वह इसे केवल मनोरंजन का साधन समझता है | कभी  - कभी तो इसका उपयोग अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए भी करता है | चाहे वह लेखक, कहानीकार , नाटककार, कवि , चिन्तक या फिर अपनी कला के माध्यम से |

                                        जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर जिन भी चीजों का आविष्कार हुआ है उसके दो पहलू हमारे सामने उभरकर आये हैं | एक जो उस अन्वेषण या आविष्कार की उपयोगिता को दर्शाता है और दूसरा पक्ष इससे होने वाले दुष्परिणामों को हमारे सामने लेकर आता है | इन्टरनेट भी ठीक इसी तरह अपने दो पक्षों को मजबूती के साथ हमारे समक्ष प्रस्तुत करता है | इसका मुख्य कारण , हमारे ग्लोबल समाज में दोनों ही प्रकार की अभिगम के उपभोक्ता पाए जाते हैं | या कह सकते हैं दो प्रकार की उपभोक्ता अभिगम के माध्यम से न्यायपालिका गुजरती है | और दोनों पक्षों के अधिकारों का हनन न हो जिसका परिणाम यह हुआ है कि अनावश्यक सामग्री आज की पीढ़ी के सामने परोसी जा रही है जो कि एक ऐसा अपराध है जिसके लिए हमारी आने वाली पुश्तें हमें माफ़ नहीं करेंगी |

                        हमारी आज की सामाजिक व्यवस्था ने कुछ इस तरह का वातावरण निर्मित किया है जिसमे हम स्वयं को सुरक्षित कम और असुरक्षित ज्यादा महसूस करते हैं | दुनिया में कहीं हम पीछे न रहा जाएँ इसलिए उन चीजों का सहारा लेते हैं जो कि हमें एक स्वस्थ चरित्र से कुंठित चरित्र की और ले जाती है | इन्टरनेट पर जो चीजें सबसे ज्यादा देखी जाती हैं वे मुख्यतया इस प्रकार हैं –
whatsapp
face book
twitter
instagram
you tube
लाइफ स्टाइल्स ऑफ़ सेलिब्रिटीज
songs
fun videos
कुछ ऐसे विषय जो कि उनकी पहुँच में नहीं आने चाहिए
आदि  - आदि
                        इन कंटेंट्स को देखने पर ही पता चल जाता है कि आज की युवा पीढ़ी किस दिशा में इन्टरनेट का उपयोग कर रही है | इन कंटेंट्स में शिक्षा से संबंधित कंटेंट आपको दृश्यमान नहीं हो रहा है क्योंकि आजकल इस विषय पर ज्यादा सर्च नहीं हो रही | यह इस बात को इंगित करता है कि आज के बच्चे अपने आपको कहाँ और किन चीज़ों से स्वयं को जोड़ना पसंद करते हैं |

                         सोशल साइट्स का उपयोग आज चरम पर है | इस पर बच्चे अपनी बातों, फीलिंग्स , फोटोज , वीडियोस आदि को दूसरों के साथ शेयर करते हैं | समस्या तो तब सामने आती है जब उनके इन प्रयासों पर न तो लाइक मिलते हैं और न ही उन्हें इन पर कोई कमेंट्स नसीब होती है या फिर होती भी है उनकी उम्मीद से कम | यह बात उन्हें भीतर से कुंठित करने के लिए काफी है | आज सोशल साइट्स के मरीजों की संख्या दिन – प्रतिदिन बढ़ रही है | एक मुख्य समस्या जो हमारे सामने आ रही है वह है साइबर क्राइम | इसने लोगों की दिन और रात दोनों नींदें खराब कर दी है | जिन्दगी को कभी – कभी तो मज़ाक समझ लेते हैं लोग और लोगों की जिन्दगी से भी खेल लेते हैं | लोगों की जिन्दगी की प्राइवेसी को भी दांव पर लगाने से नहीं चूकते | ये तो व्यक्तिगत अपराध हैं किन्तु दूसरी ओर देखते हैं तो पाते हैं कि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर   सोशल साइट्स के लाखों अकाउंट पल भर में हैक कर लिए जाते हैं और सब कुछ ख़त्म – ख़त्म सा लगने लगता है |

                                        इंटरनेट बैंकिंग पर भी हैक होने का ख़तरा हमेशा मंडराता रहता है विशेषकर मोबाइल बैंकिंग पर | कुछ ऐसे उदाहरण हमारे सामने आये हैं जहां बहुत से बैंकिंग अकाउंट से पैसा निकाल लिया गया और ग्राहक को पता भी नहीं चला | लोगों की आइडेंटिटी का गलत इस्तेमाल, हम सभी जानते हैं कि यह कभी भी हो सकता है और आये दिन ऐसी घटनाएं हमारे सुनने में आती हैं | इन सभी अपराधों को साइबर क्राइम की श्रेणी में रखा जाता है | युवा ऊर्जा एवं उनकी मानसिकता पर विपरीत प्रभाव डालने वाली साइट्स को लेकर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अलग – अलग राय है जिसके कारण एकमत होना मुश्किल हो रहा है और इसे बैन न कर पाना एक बड़ी समस्या है | एक कोशिश ऐसी होनी चाहिए जहां इस प्रकार के विषयों पर लगाम लगाईं जा सके और एक स्वस्थ पर्यावरण हम इस युवा पीढ़ी को दे सकें | 

                        ये तो हुआ एक पक्ष , आइये अब इसके दूसरे पक्ष पर एक दृष्टि डालें | हम पायेंगे कि स्वयं शिक्षा या फिर शिक्षा के क्षेत्र में इन्टरनेट एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में हमारे सामने आया है | एक सबसे अच्छी बात वह यह कि पढ़ाई से सम्बंधित ज्यादातर पुस्तकें , पिक्चर्स , स्लाइड शो , पीपीटी आदि – आदि इन्टरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं जिसके लिए किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं आता | इसी प्रकार से बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी विडियो के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाती है वह स्वयं पढ़ाई (self study ) के लिए अमृत के समान है | आजकल तो ऑनलाइन tuition का भी प्रचलन है | बच्चे ऑनलाइन भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं | विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी ऑनलाइन आयोजित की जाती हैं | बहुत से विषय विशेषज्ञ अपने – अपने विषय पर मुफ्त भी शिक्षण कार्य करते हैं | जिन्दगी के विभिन्न पहलुओं पर इन्टरनेट हमें जानकारी देता है जैसे स्वास्थ्य , बीमारियाँ उनको रोकने के उपाय, किस मौसम में कौन सा भोजन करें , कौन सी योगा व्यायाम करें | देश एवं देश के बाहर कौन से संस्थान किस – किस विषय पर  शिक्षण कार्य कर रहे हैं एवं कौन से संस्थान हैं जहां आप जॉब के लिए कोशिश कर सकते हैं |
                    
            इन सब के साथ – साथ पूरी दुनिया के विभिन्न दर्शनीय स्थल की जानकारी नक़्शे के साथ उपलब्ध कराई जाती है | जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं है जिस पर इन्टरनेट जानकारी न देता हो | सबसे अच्छी बात तो यह की आप किसी भी भाषा के पाठ्य को अपनी स्वयं की भाषा में अनुवाद कर पढ़ सकते हैं | आप अपनी प्रयासों को साइट्स एवं ब्लोग्स के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचा सकते हैं | विभिन्न देशों के धार्मिक ग्रन्थ , उपन्यास, कवितायें, नाटक, लेख, विचार, स्लोगन्स, शब्दकोष, विश्वकोष आदि – आदि भी आज आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं | विश्व के बड़े – बड़े पुस्तकालय आज पाठकों की पहुँच के भीतर हैं और आप ऑनलाइन भी अपनी आवश्यकता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

                                इनके अलावा बगैर पैसा खर्च किये आप अपने प्रलेख, वीडियो , संदेशों को आप दुनिया के किसी भी क्षेत्र में कभी भी भेज सकते हैं | आप अपने सम्बन्धियों से ऑनलाइन बात भी कर सकते हैं , वीडियो कॉल कर सकते हैं | आप अपनी पुस्तक , कवितायें, नाटक, विचार, उपन्यास , पेंटिंग आदि को भी बगैर पैसा खर्च किये फ्री ब्लॉग के माध्यम से प्रकाशित कर सकते हैं | ये ब्लॉग आय का भी स्रोत होते हैं | इन पर परकाशित विज्ञापनों से आप अपनी आय भी बढ़ा अकते हैं |

 आप चाहें तो ऑनलाइन tuition भी कर सकते हैं | आप इ – बिज़नस भी ऑनलाइन कास सकते हैं | आज दुनिया का कोई ऐसा बिज़नस नहीं है जो इन्टरनेट पर उपलब्ध नहीं है | शिक्षण संस्थाओं से लेकर व्यवसायिक संस्थाएं सभी अपने उत्पाद के साथ इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं |

                        इन्टरनेट का सबसे अच्छा उपयोग क्राइम को सुलझाने में किया जाता है इसमें लोगों की मोबाइल लोकेशन जानकार बहुत से केसेस solve किये जाते हैं | आज कहीं भी पहुँचने के लिए इन्टरनेट द्वारा डाउनलोड एप काफी कारगर साबित हो रहे हैं |  GPRS सिस्टम से हम अपनी मनचाही डेस्टिनेशन पर आसानी से बिना परेशानी के पहुँच सकते हैं | GPS सिस्टम से हम दुनिया के किसी भी हिस्से की फोटो आसमान से ले सकते हैं | आसमान में जो राकेट , settelite आदि भेजे जाते हैं उन्हें हम इन्टरनेट के माध्यम से नियंत्रित कर सकते हैं और उन्हें अपनी आवश्यकता अनुसार कक्षा में स्थापित कर सकते हैं | आज हमारे जीवन का कोई भी क्षेत्र इन्टरनेट से अछूता नहीं है | मेडिकल साइंस के क्षेत्र में इन्टरनेट का इस्तेमाल मील का पत्थर साबित हो रहा है | weather forecasting के अलावा सुनामी, फ्लड, क्लाइमेट change और ग्लोबल वार्मिंग आदि विषयों पर पूर्वानुमान भी लगाए जा सकते हैं | और उनसे निपटने के लिए हम स्वयं को तैयार कर सकते हैं | इन्टरनेट ने आसमान एवं अन्य ग्रहों पर शोध में हमें महत्वपूर्ण योगदान दिया है | हम रोज नए ग्रहों के आविष्कार को संभव कर सके हैं | प्रिंटिंग के क्षेत्र में अभूतपूर्व आविष्कार हुए हैं आज इन्टरनेट के माध्यम से थ्री डी प्रिंटिंग अदि संभव हो सकी है | इसके उपयोग से ही मानव अंगों का भी निर्माण संभव हो सका है |

इन्टरनेट की विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता –

1.  ई – कॉमर्स
2.  ई – एजुकेशन
3.  ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन
4.  ई – लर्निंग
5.  ई – सन्देश
6.  ई – सम्मलेन
7.  ई – कार्यशाला
8.  मौसम की जानकारी
9.  क्लाइमेट change
10.           चिकित्सा सेवा
11.           railways
12.           e – business
13.           Insurance
14.           Online tourism
15.           Online teaching
16.           Online tuition
17.           Blogs making
18.           Website making
19.           Fine arts
20.           Aeronautics
21.           E – Books
22.           E – videos
23.           Social sites – Face book, whatsapp, twitter, tumblr, instagram etc.
24.           Online calling
25.           Games and sports
26.           Entertainment
27.           Cinema and film
28.           E – crafts
29.           E – book fair
30.           E – collage making
31.           Self portals

सावधानियां –

इन्टरनेट का इस्तेमाल करते समय कुछ विशेष सावधानियां रखनी आवश्यक है क्योंकि आपका अकाउंट कभी भी हैक किया जा सकता है | हैकिंग को रोकने के लिए आप निम्न बातों को हमेशा अमल में लायें –

1.  अपनी व्यक्तिगत जानकारी कम से कम शेयर करें |
2.  बैंकिंग , आधार नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ सावधानीपूर्वक handle करें |
3.  कॉपीराइट के बारे में जानकारी रखें |
4.  सोशल साइट्स पर अपने बारे में कम से कम जानकारी दें |
5.  अपनी ID का पासवर्ड समय – समय पर बदलते रहें |
6.  ब्लोग्स पर अपनी पूरी – पूरी जानकारी न दें , कुछ विशेष बातें छुपाकर रखें |
7.  अनावश्यक सन्देश जो कि आपको संदेहपूर्ण लगते हों उन पर क्लिक न करें |
8.  ऑनलाइन chat से बचें |
9.  लुभावने संदेशों से बचकर रहें |
10.           लाटरी से सम्बंधित संदेशों से बचें |
11.           प्लेसिंग एजेंसीज पर आँख बंद कर  विश्वास न करें |
12.           अपने व्यक्तिगत फोटोज लोगों के साथ शेयर न करें |
13.           अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों के साथ न बाटें |
14.           अपने महत्वपूर्ण प्रलेख “इन” बॉक्स में न रखें चोरी होने की संभावना है |
15.           अपने इनोवेशन को सार्वजनिक न करें |
16.           देश की साख को नुक्सान पहुंचाने वाले कमेंट्स करने और पढने से बचें और ऐसे विचार न तो लाइक करें न ही शेयर करें |

निष्कर्ष :-
जैसा कि हम सभी जानते हैं इन्टरनेट आज हमारी मूलभूत आवश्यकता हो गया है जिसके बिना दो कदम भी चलना असंभव सा लगने लगा है | इसलिए आवश्यक है कि हम कुछ बातों को अपने दिमाग में विशेष जगह दें ताकि ऑनलाइन अपराध से बच सकें | इन्टरनेट पर कोई भी कार्य करते समय इस बात को सुनिश्चित करें कि आपकी कोई भी जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो | ऑनलाइन अपराध से बचने की कोशिश हमेशा करें | अपना पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें चाहे वह कोई दोस्त हो या फिर सगा सम्बन्धी |

आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा, यदि हाँ  - तो अपने विचार से मुझे अवगत कराईयेगा जरूर | 

1 comment:

  1. बहुत ही सही लिखा है मिस्टर गुप्ता आपने |

    ReplyDelete