Friday 24 August 2012

आखिर क्यों होमवर्क करने से जी चुराते हैं बच्चे?


आखिर क्यों होमवर्क करने से जी चुराते हैं बच्चे?

मुंबई। आमतौर पर आपको अपने बच्चे की स्कूल से जुड़ी शिकायतें मिलती हैं। लेकिन इन शिकायतों में जो सबसे आम शिकायत होती है वो है होम वर्क से जुड़ी। जैसे बच्चा होमवर्क नहीं करता या फिर होमवर्क ठीक से नहीं करता। अगर आपको अपने बच्चे की इस तरह की शिकायत मिलती है तो मन में सवाल उठता होगा आखिर क्यों बच्चे के लिए होमवर्क किसी हौवे से कम नहीं, क्या वो ये सब जानबूझकर करता है, क्या उसे होमवर्क से डर लगता है। हम इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैँ।

क्या आपका बच्चा भी होमवर्क से जी चुराता है। क्या उसका भी मन पढ़ाई मे कम और खेल-कूद में ज़्यादा लगता है। क्या होमवर्क करने के नाम पर वो फौरन टीवी से चिपक जाता है। और क्या इस बात को लेकर आप हमेशा परेशान रहते हैं तो फिक्र मत कीजिए। होमवर्क न करने की क्या वजह है ये हम आपको बताएंगे साथ ही ये भी बताएंगे कि इस दिक्कत को कैसे दूर करें।

लेकिन इससे पहले जानते हैं मुंबई के काले परिवार को। इनका बेटा साहिल मुंबई के अटॉमिक स्कूल में पढ़ता है। साहिल 8वीं क्लास में है। हाल में इसके होमवर्क न करने को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी। साहिल के घरवालों ने इसके लिए एक तरकीब ढूंढी।

मां की इस तरकीब ने मानों जादू की छड़ी का काम किया। अब घर से लेकर स्कूल तक सारे लोग साहिल से खुश हैं।

कैसे करें उपाय...
अब आपको बताते हैं कि इसकी वजह क्या होती है और कैसे इसका उपाय ढूढें।


पहली वजह- बच्चा कई घंटों की पढ़ाई से स्कूल से लौटने के बाद थक जाता है। ऊपर से होमवर्क का प्रेशर ऐसे में थकावट आलस की शक्ल ले लेती है।
उपाय- बच्चे को थोड़ा आराम करने का वक्त दें। फिर कुछ खिलाकर प्यार से होमवर्क करने को कहें। घंटे भर में थकावट दूर होते ही वो वही करेगा जो आप कहेंगे।
दूसरी वजह- बच्चा स्कूल से लौटते ही टीवी से चिपक जा रहा है। वो टीवी देखना चाह रहा है और वो होमवर्क को टाल रहा है।
उपाय- उसे प्यार से समझाएं। हो सके तो थोड़ी सख्ती बरतें, शर्त रखें कि पहले होमवर्क फिर टीवी। फिर देखिए कमाल।
तीसरी और सबसे खास वजह- बच्चे को होमवर्क मुश्किल लग रहा है। वो इसे करने से डर रहा है।
उपाय-बच्चे को अपना वक्त दें, उसके साथ होमवर्क करने के लिए बैठें। उसे बिल्कुल आम सा उदाहरण देकर समझाएं और पहली बार में सवाल का जवाब खुद बताएं। ऐसा करने से उसका हौसला बढ़ेगा, उसके दिल से होमवर्क का डर निकल जाएगा। और वो कुछ दिनों के बाद ही खुद हीं होमवर्क करने लगेगा।
इसका निचोड़ सिर्फ इतना लेकिन काफी अहम है कि बच्चे के साथ थोड़ी सख्ती और ढेर सारा प्यार जताएं। कभी कभी ईनाम का लालच दें। फिर देखिए आपके बच्चे आपको कभी शिकायत का मौका नहीं देंगे|











No comments:

Post a Comment